Benefits of Pudina पुदीना के फायदे और नुकसान
पुदीना के फायदे और नुकसान
दोस्तों आज इस लेख में हम आपको पुदीना के फायदे और नुकसान, पुदीना के पत्ते का उपयोग, खाली पेट पुदीना खाने के फायदे, Pudina khane ke kya fayde hai, Benefits of Pudina, पुदीना के औषधीय गुण,उपयोग,और फायदे, के बारे में जानकारी दूंगा।
पुदीना अपने औषधीय गुणों के कारण गर्मियों में होने वाले अनेक रोगों जैसे (दस्त, वमन, हैजा, पेट दर्द, अजीर्ण, चर्म रोग) में इसके उपयोग से फायदे मिलते हैं। ध्यान रहे पुदीना शुद्ध और अच्छे किस्म का होना चाहिए पुदीना खाने से पहले हमें पुदीना के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
हमें गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए एक गिलास शरबत में तीन चम्मच पुदीने का रस डालना उचित रहता है। दो दिन बाद फिर रस बनाएं। इसका एक सप्ताह तक रोज दिन में दो से तीन बार उपयोग करें। यह रस उपर्युक्त रोगों में लाभ पहुंचाने के साथ-साथ गर्मियों में शीतलता भी प्रदान करता है। इसके अलावा पुदीना का रस निम्न रोगों में भी लाभदायक है तो चलो जानते है Benefits of Pudina,पुदीना के फायदे और नुकसान।
पुदीना के फायदे
पुदीना के फायदे और नुकसान, पुदीने के उपयोग से निम्नलिखित फायदे हैं-
१. चेहरे की सुन्दरता बढ़ाता है पुदीना-
पुदीना की हरी पत्ती को पीसकर चेहरे पर लेप करें। जब यह चेहरे पर सूख जाने के बाद इसे पानी से धो डालें। इससे चेहरे की फुंसियां, मुंहासे तथा दाग मिट जाएंगे। यह प्रयोग कम से कम एक माह तक सोने से पहले करें इसे चेहरे की सुंदरता बढ़ेगी।
२. खांसी, जुकाम, दमा और मंदाग्नि में पुदीना के फायदे-
खांसी जुकाम दमा और मंदाग्नि में पुदीना के रस को इस्तेमाल करके इसे ठीक किया जा सकता है।
सामग्री
* पुदीना 5 से 7 पत्ती
* काली मिर्च 5 दाने
* नमक स्वाद के अनुसार
पुदीना के 5 से 7 पत्ती और 5 काली मिर्च के चूर्ण हल्का नमक स्वाद के अनुसार इन सब को चाय की तरह उबालकर दिन में तीन बार पीने से खांसी जुकाम दमा और मंदाकिनी में लाभ मिलता है।
खाली पेट पुदीना खाने के फायदे
३. गैस पीड़ा में पुदीना के फायदे-
सामग्री
* एक गिलास पानी
* 25 ग्राम पुदीने का रस
* 30 ग्राम शहद
सुबह-सुबह एक गिलास पानी में 25 ग्राम पुदीने का रस और 30 ग्राम शहद मिलाकर नियमित रूप से एक सप्ताह तक पीने से लाभ अनुभव होने लगता है।
४. आंतों में कीड़े होने पर पुदीने के फायदे-
25 ग्राम पुदीने का रस सुबह शौच से आधा घंटे पहले लें। कुछ दिनों में ही कीड़े मरकर निकल जाएंगे।
५. पित्ती में पुदीने के फायदे-
सामग्री
* 200 ग्राम पानी
* 10 ग्राम पुदीना
* 20 ग्राम गुड़
10 ग्राम पुदीना व 20 ग्राम गुड़ 200 ग्राम पानी में उबाल लें। इसे छानकर रोगी को दिन में दो बार पिलाएं। इसका नियमित सेवन करने से 3-4 दिन के अंदर बार-बार उछलने वाली पित्ती में आराम मिलता है।
६. पेट दर्द में पुदीने के फायदे-
सामग्री
* एक चौथाई प्याला पुदीने का रस
* आधा प्याला पानी
* आधा नीबू
चौथाई प्याला पुदीने का रस आधा प्याला पानी में मिलाएं। इसमें आधा नीबू का रस निचोड़ें। 7 बार इस मिश्रण को उल्टें-पलटें और फिर पिएं। इसे पीने के कुछ मिनटों बाद पेट दर्द में आराम मिल जाता है।
७. बिच्छू काटने पर पुदीना के फायदे-
काटे गए स्थान पर पुदीने को पीसकर उसका लेप करें तथा पानी में पुदीने का रस मिलाकर रोगी को पिलाएं।
८. उल्टी और वमन में पुदीना के फायदे-
पुदीने के रस में नीबू का रस मिलाकर देने से उल्टी में लाभ होता है।
९. हैजा में पुदीने के फायदे-
सामग्री
* 25 ग्राम पुदीने का रस
* 25 ग्राम प्याज का रस
* एक नीबू
निकालें। उसमें एक नीबू निचोड़ें। यह रस रोगी को हर पंद्रह मिनट बाद उस समय तक दें, जब तक डॉक्टर नहीं आता। यदि डॉक्टर या वैद्य से संपर्क न हो सके तो यह रस देते रहने से हैजे में रोगी को स्वास्थ्य-लाभ होता है
१०. हिचकी में पुदीना के फायदे-
हिचकियां आनी बंद न हो रही हों तो पुदीने के पत्तों के साथ चीनी या मिश्री के नन्हे-नन्हे टुकड़े चबाएं हिचकियां आना बंद हो जाएगी। पुदीने की पत्ती को पीसकर रस निकाल लें। फिर छानकर एक शीशी में भर लें। लेकिन यह रस उतना ही रखें जितना दो दिन में प्रयोग किया जा सके।
दोस्तों इस लेख में आप पुदीना के फायदे और नुकसान में आप पुदीना के फायदे,के बारे में जान गये होंगे और अब पुदीना खाने से नुकसान के बारे में जानकारी दूंगा।
पुदीने को अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी और सीने में जलन का कारण बन सकता है। कुछ लोगों में पुदीना से त्वचा में जलन, खुजली या एलर्जी हो सकती है।
नोट:- हमारी वेबसाइट स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करती है परंतु पुदीना के फायदे और नुकसान ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
धन्यवाद
अशोक तिवारी
सुबह खाली पेट तुलसी खाने के bestफायदे