पेट में गैस क्यों बनती है, कारण, और समाधान व रामबाण घरेलू उपचार

5/5 - (15 votes)

पेट में गैस क्यों बनती है

Symptoms and home remedies due to gas formation in stomach 

दोस्तों इस लेख में मै आपको पेट में गैस क्यों बनती है के बारे में मै आपको जानकारी दूंगा। पेट में गैस बनना आजकल एक आम समस्या हो गई है जिसके कारण अधिकतर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, परंतु कई मामलों में यह समस्या इतनी काफी ज्यादा बढ़ जाती है कि इससे पीड़ित व्यक्ति बेचैन हो जाता है और उसे तुरंत उपचार की आवश्यकता पड़ती है पेट में गैस क्यों बनती है

पेट में गैस क्यों बनती है, कारण, और समाधान व रामबाण घरेलू उपचार

पेट में बनी गैस से तुरंत निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इसे काफी हद तक काबू किया जा सकता है।आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, और कफ तीनों के असंतुलन के कारण यह रोग होते हैं। तो चलो आगे जानते हैं की पेट में गैस क्यों बनती है?

पेट में गैस क्यों बनती है

पेट में गैस क्यों बनती है

पेट में गैस बनने के कारण:-

सामान्यता पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं 

पहला कारण-  खानपान की वजह है जैसे:-

  • आवश्यकता से ज्यादा भोजन करना।
  • खाली पेट रहना या सुबह का नाश्ता ना करना।
  • तली भूनी हुई चीजें ज्यादा खाना।
  • शराब का ज्यादा इस्तेमाल करना।
  • बासी भोजन करना।
  • उड़द की दाल, छोले, लोबिया, राजमा, मोट, और बींस का अधिक सेवन करना।
  • कुछ व्यक्तियों को दूध के सेवन से भी गैस की समस्या हो सकती है।

दूसरा कारण- पाचन क्रिया का धीमा होना कुछ गरिष्ठ तथा कब्जियत वाले चीजों को खाने से खाना देर तक पेट में रहता है जिससे रोगाणु ज्यादा समय तक पेट में सक्रिय रहते हैं और पेट में गैस बनाते हैं कुछ मामलों में बढ़ती हुई उम्र के कारण पाचन तंत्र धीमा हो जाता है जिसके कारण गैस बन सकती है।

तीसरा कारण- स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी गैस बनती है जैसे:-

  • डायवर्टिक्युलाइटिस )जठर तंत्र पथ से संबंधित रोग
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम )आई.बी.एस. यह आम विकार है बड़ी आंत को प्रभावित करता है
  • अल्सरेटिव कोलाइटिस, थायराइड डिस्फंक्शन , डायबिटीज और अन्य कई मेडिकली कारणों से भी गैस की समस्या हो सकती है। कुछ दवाओ के इस्तेमाल से भी पेट में गैस बनती है।

चौथा कारण दैनिक दिनचर्या में लापरवाही शारीरिक श्रम कम करना और मानसिक चिंता तथा तनाव से भी पेट में गैस बनने का कारण हो सकता है।

पेट में गैस बनने के लक्षण-

जब भी पेट में गैस बनता है तो उसके लक्षण कई प्रकार से दिखाई देते हैं जैसे:-

  • भोजन में अरूचि
  • पेट में ऐठन होती है
  • पेट में हल्का दर्द रहता है
  • सिर में दर्द रहना
  • जी मिचलाना आलस्य महसूस होना
  • कभी-कभी उल्टियां आना
  • कभी-कभी उलझनऔर बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ महसूस होना।

पेट में गैस होने के लक्षण और भी हो सकते हैं जैसे सीने में जलन तथा खट्टी डकार आना आदि।अपने जीवन शैली में बदलाव करके तथा घर के किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों का प्रयोग करके पेट में गैस बनने का घरेलू उपचार किया जा सकता है।

पेट के गैस को जड़ से खत्म करने के कुछ रामबाण घरेलू उपचार 

पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाने के लिए निम्नलिखित घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं:- 

  1. भुने हुए जीरे को पानी में डालकर पिए
  2. अजवायन को भूनकर चूर्ण बना लें तथा गर्म पानी के साथ ले
  3. लौंग का खाने में उपयोग करें
  4. हींग को एक गिलास हल्का गर्म पानी में मिला करके पीएं।
  5. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीना चाहिए।
  6. छाछ का सेवन करें
  7. दालचीनी की चाय पीए
  8. प्याज के रस में हींग और काला नमक मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर होती है।
  9. मूली के जूस में हींग और काला नमक मिलाकर पीएं।
  10. अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर चूसने से गैस बनना बंद हो जाती है।
  11. एक गिलास गुनगुने पानी में दो चुटकी काला नमक और दो चुटकी पिसी हल्दी मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
  12. एक गिलास गुनगुने पानी में सेब का सिरका दो चम्मच मिलाकर पीएं।

हमें उम्मीद है की आप लोग पेट में गैस क्यों बनती है और गैस से तुरंत आराम दिलाने के लिए घरेलू  उपचार के बारे जान गए होंगे

घरेलू उपचार केवल साधारण परिस्थितियों में करें और यदि समस्या गंभीर हो तो तुरंत योग्य फिजीशियन से सम्पर्क करें।

जरूरी सूचना: हमारी वेबसाइट स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करती है परंतु पेट में गैस क्यों बनती है ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

       धन्यवाद

जठरशोथ बीमारी क्या है लक्षण कारण और घरेलू उपचार

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
अगर इस तरह खा लिए इस पत्ते को बालो से लेकर वजन तक होंगी सभी समस्याएं होंगी दूर । Amrud – किस वक्त करें अमरूद का सेवन? सर्दी खांसी से लेकर सिर दर्द की समस्या होगी दूर अगर सर्दियों मे इस तरह खा लिया अदरक ये 7 लोग भूल कर भी ना करें आंवले का सेवन नहीं तो पढ़ सकता है सेहत पर बुरा असर पीले दांत चमकेंगे इन 10 घरेलू नुस्खो से चमक जायेगी बत्तीसी त्वचा से लेकर पाचन तंत्र होगा मजबूत इस फल को खाने से