4.5/5 - (6 votes)

GK Health Quiz in Hindi: सुबह बासी मुंह पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए पानी पीना आयुर्वेद में “उषापान” कहलाता है। बहुत से लोग मानते हैं कि इससे कई बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। लेकिन क्या यह सच है? आइए इसे सवाल-जवाब के रूप में समझते हैं।

सुबह बासी मुंह पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

सवाल- 01 किन समस्याओं में बासी मुंह पानी पीने से लाभ मिल सकता है?

उत्तर- सुबह बासी मुंह पानी पीने से कब्ज (कब्जियत), गैस और एसिडिटी, पेट ठीक से साफ न होना, शरीर में पानी की कमी, मुंह की दुर्गंध, त्वचा पर हल्की समस्याएँ इन दिक्कतों में राहत मिल सकती है

सवाल- 02 यह शरीर को कैसे फायदा पहुंचाता है?

उत्तर- सुबह खाली पेट पानी पीने से आंतें सक्रिय हो जाती हैं। शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है और  मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है।

सवाल- 03 कितना पानी पीना चाहिए?

उत्तर- सामान्यतः 1 से 2 गिलास गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पर्याप्त होता है। बहुत ज्यादा पानी एक साथ पीना सही नहीं है(basi muh pani ke fayde)।

इसे भी पढ़े (Also read this)- बेल के फायदे और नुकसान

सवाल- 04 क्या सुबह बासी मुंह पानी पीने से कोई बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है?

उत्तर-  सिर्फ सुबह बासी मुंह पानी पीने से कोई गंभीर बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती। लेकिन यह आदत से कब्ज (कब्जियत) की समस्या कुछ मामलों में दूर होता हैं यदि सही ढंग से पिया जाए, पानी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

सवाल- 05 किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

उत्तर- जिनको किडनी की बीमारी हो, या हार्ट पेशेंट हो, और जिन्हें बार-बार उल्टी या जी मिचलाना होता है ऐसे लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही यह आदत शुरू करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े (Also read this)-काली मिर्च के फायदे नुकसान

निष्कर्ष- सुबह बासी मुंह पानी पीने से कोई बड़ी बीमारी जादू की तरह ठीक नहीं होती, लेकिन यह एक अच्छी और सरल आदत है जो पाचन सुधारने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। नियमित रूप से अपनाने पर यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है।

Disclaimer- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
अगर इस तरह खा लिए इस पत्ते को बालो से लेकर वजन तक होंगी सभी समस्याएं होंगी दूर । Amrud – किस वक्त करें अमरूद का सेवन? सर्दी खांसी से लेकर सिर दर्द की समस्या होगी दूर अगर सर्दियों मे इस तरह खा लिया अदरक ये 7 लोग भूल कर भी ना करें आंवले का सेवन नहीं तो पढ़ सकता है सेहत पर बुरा असर पीले दांत चमकेंगे इन 10 घरेलू नुस्खो से चमक जायेगी बत्तीसी त्वचा से लेकर पाचन तंत्र होगा मजबूत इस फल को खाने से