मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय दर्द और सूजन से राहत पाएं

5/5 - (7 votes)

मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय दर्द और सूजन से राहत पाएं

मसूड़े फूलना एक एक सामान्य दांतों की समस्या है जिसमे मसूड़ो में सूजन और लालिमा आ जाती यह समस्या आमतौर से मसूड़ो का ठीक से देखभाल ना करने के कारण होती है यदि समय से इसका इलाज ना किया जाये तो गम्भीर दांत की समस्या बन सकती है चलो आगे हम मसूडो के फूलने के कारण तथा मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे।

मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय दर्द और सूजन से राहत पाएं

मसूड़े फूलने के कारण-

मसूड़े फूलने की बहुत सारे कारण होते हैं और इसे हम गम डिजीज के नाम से भी जानते है यदि प्रमुख कारणों की बात करें तो मसूड़ो पर प्लाक का जमाव होता है जो दांतों और मसूड़ो के बीच बैक्टीरिया के रूप में जमा हो जाता है। तथा  मसूड़े फूलने के और बहुत सारे कारण हो सकते है जैसे, फंगस इंफेक्शन, बैक्टीरियल इनफेक्शन, तथा पौष्टिक तत्वों की कमी, विटामिन सी की कमी, गर्भावस्था या फिर दातों में फंसे किसी खाने को जिम्मेदार होना पाया जा सकता है।आगे हम मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं- 

मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय-

मसूड़ों का दर्द सूजन दूर करने के लिए निम्नलिखित घरेलू उपाय करने चाहिए –

1. राई या सरसों के तेल में, बारीक नमक मिलाकर मंजन करने से दांत तथा मसूड़े मजबूत होते हैं। इससे दांत व मसूड़े के दर्द में आराम भी मिलता है।

2. मसूड़े के दर्द में हल्दी के टुकड़े मुंह में डालकर चूसें।

3. मसूड़े में सूजन होने पर हरा पुदीना पानी में उबाल ले और उस पानी के कुल्ले करें। तत्काल आराम मिलता है।

4. पानी में मेथी उबालकर उसके कुल्ले करने से मसूड़ों को आराम मिलता है।

5. प्याज के रस को मसूड़ों पर मलने से मसूड़ों की सूजन कम होती है।

6. यदि भुने सुहागे के साथ काली मिर्च पीसकर मसूड़ों के घावों पर लगाया जाए तो मसूड़े जल्दी ठीक हो जाते हैं।

7. फिटकिरी के पानी से कुल्ला करने पर, मसूड़ों से खून आना बंद हो जाता है।

यदि दांत में दर्द होने के कारण मसूड़ा दर्द करता हो तो निम्नलिखित उपचार करना चाहिए कई बार देखने को मिलता है कि दांत में कीड़ा लगने के कारण दांत में छेद हो जाते हैं।

8. दांत के छेद में कपूर का टुकड़ा रखने से दाढ़-दांत के कीड़े मर जाते हैं। दर्द खत्म हो जाता है।

9. दांतों के दर्द में तुलसी के ताजा पत्ते तथा काली मिर्च पीसकर दांतों के नीचे रखने से दांत का दर्द जाता रहता है।और साथ ही साथ मसूड़े का दर्द भी खत्म हो जाता है।

10.  दांत के दर्द और मसूड़ो में सूजन होने पर लहसुन को पीसकर उससे धीरे-धीरे मालिश करने से आराम मिलता है। यह बहुत बढ़िया मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय है।

11. दांत दर्द होने के कारण यदि मसूड़ा दर्द कर रहा हो तो लौंग का तेल लगाने से आराम मिलता है। इससे सूजे हुए मसूड़े भी ठीक हो जाते हैं।

12. दांत के दर्द के साथ यदि मसूड़ा दर्द कर रहा हो तो दालचीनी के तेल का फाहा लगाने से तत्काल आराम मिलता है।

ध्यान रहे यदि शौच के समय ऊपर-नीचे के दांतों को भींचकर बैठा जाए तो दांत जिंदगी भर नहीं हिलेंगे।

दोस्तों हमे उम्मीद है की आप मसूड़े फूलने के बहुत सारे कारण जान गये होंगे तथा मसूड़े फूलने का दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए  मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय के बारे में भी  जान गए होंगे।

आस्वीकरण : हमारी वेबसाइट स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करती है परंतु ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। बताया गया यह मसूड़े फूलने का घरेलू उपाय सामान्य प्रकार के अवस्था में प्रयोग किया जा सकता है यदि समस्या गंभीर है तो किसी योग्य चिकित्सक से संपर्क करें तथा उसके परामर्श के अनुसार दवा ले।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
अगर इस तरह खा लिए इस पत्ते को बालो से लेकर वजन तक होंगी सभी समस्याएं होंगी दूर । Amrud – किस वक्त करें अमरूद का सेवन? सर्दी खांसी से लेकर सिर दर्द की समस्या होगी दूर अगर सर्दियों मे इस तरह खा लिया अदरक ये 7 लोग भूल कर भी ना करें आंवले का सेवन नहीं तो पढ़ सकता है सेहत पर बुरा असर पीले दांत चमकेंगे इन 10 घरेलू नुस्खो से चमक जायेगी बत्तीसी त्वचा से लेकर पाचन तंत्र होगा मजबूत इस फल को खाने से