आंखों में दिख रहे ये 4 बदलाव हो सकते हैं किडनी फेल होने की शुरुआती चेतावनी, नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

4.1/5 - (8 votes)

आंखों में दिख रहे ये 4 बदलाव हो सकते हैं किडनी फेल होने की शुरुआती चेतावनी, नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

आंखों में दिख रहे ये 4 बदलाव हो सकते हैं किडनी फेल होने की शुरुआती चेतावनी, नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

क्या आपकी आंखों में सूजन, धुंधलापन या पीलापन आ रहा है? अगर हां, तो इसे केवल थकान या नींद की कमी न समझें। कई बार आंखों में होने वाले ये छोटे-छोटे बदलाव किडनी फेलियर की शुरुआती चेतावनी हो सकते हैं।

किडनी से जुड़ी समस्याएं लंबे समय तक बिना लक्षण के शरीर में पनपती रहती हैं। लेकिन शरीर कुछ संकेत आंखों के ज़रिए पहले ही देने लगता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 4 बदलाव जो आंखों में दिखें तो तुरंत अलर्ट हो जाएं ये आंखों में किडनी रोग के संकेत हो सकतें हैं।

आंखों में दिखने वाले ये संकेत किडनी फेल होने की चेतावनी हो सकते हैं-

1. आंखों के नीचे सूजन (Puffy Eyes)

अगर सुबह उठते ही आंखों के नीचे बार-बार सूजन नजर आती है, तो यह किडनी में प्रोटीन लीकेज का संकेत हो सकता है। स्वस्थ किडनी शरीर में से अतिरिक्त प्रोटीन नहीं निकालती, लेकिन अगर किडनी कमजोर हो रही हो तो प्रोटीन पेशाब के जरिए निकलने लगता है, जिससे चेहरे और आंखों के नीचे सूजन आ सकती है।

इसे भी पढ़े (Also read this)- आंखों में खुजली होना घरेलू उपचार- 20 असरदार देसी नुस्खे

2. धुंधली दृष्टि (Blurred Vision):

किडनी खराब होने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जो आंखों की नसों और रेटिना पर असर डालते हैं। इसका परिणाम धुंधली दृष्टि के रूप में सामने आता है, जो धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

3. आंखों में खुजली और जलन:

जब किडनी शरीर से कचरे को फिल्टर नहीं कर पाती, तो इसका असर आंखों पर भी होता है। इससे खुजली, जलन और आंखों में लालिमा जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

4. आंखों में पीलापन (Yellowish Tint):

किडनी की कार्यक्षमता घटने से शरीर में क्रिएटिनिन और यूरिया जैसे तत्व जमा हो जाते हैं। इसका असर आंखों की सफेद सतह (sclera) पर होता है, जिससे वह पीली नजर आने लगती है।

इसे भी पढ़े (Also read this)- आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं

निष्कर्ष:

आंखें न केवल आत्मा का आईना होती हैं, बल्कि कई बार शरीर के भीतर हो रहे गंभीर रोगों का भी संकेत देती हैं। अगर आपकी आंखों में ऊपर बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी फेल होने की शुरुआती चेतावनी हो सकती है, जिसका समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

Disclaimer:

आंखों के बदलाव और किडनी की सम्भावित  समस्या या किडनी खराब होने की पहचान यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए लक्षण किसी अन्य बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं। सही डायग्नोसिस और इलाज के लिए डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
अगर इस तरह खा लिए इस पत्ते को बालो से लेकर वजन तक होंगी सभी समस्याएं होंगी दूर । Amrud – किस वक्त करें अमरूद का सेवन? सर्दी खांसी से लेकर सिर दर्द की समस्या होगी दूर अगर सर्दियों मे इस तरह खा लिया अदरक ये 7 लोग भूल कर भी ना करें आंवले का सेवन नहीं तो पढ़ सकता है सेहत पर बुरा असर पीले दांत चमकेंगे इन 10 घरेलू नुस्खो से चमक जायेगी बत्तीसी त्वचा से लेकर पाचन तंत्र होगा मजबूत इस फल को खाने से