पेट के गैस में हींग का उपयोग: पारंपरिक तरीका, फायदे और सावधानियां
पेट में गैस होना, पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्या कई लोगों को समय-समय पर परेशान करती रहती है। भारतीय रसोई में हींग का इस्तेमाल लंबे समय से मसाले के रूप में किया जा रहा है और पारंपरिक घरेलू उपचार में इसे पाचन से जुड़ी समस्या जैसे पेट फूलने में हींग का उपयोग भी किया जाता है।

लेकिन सवाल यह है कि पेट के गैस में हींग का उपयोग कैसे करें? क्या हींग का पानी लिया जा सकता है और किन लोगों को हींग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
गैस के लिए हींग कैसे लें
आइए आसान भाषा में इसे हम समझते हैं कि पेट के गैस में हींग का उपयोग कैसे किया जाता है?
पारंपरिक घरेलू तरीके में हींग की बहुत थोड़ी मात्रा का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भोजन में मसाले के रूप में डालना एक सामान्य तरीका है। लेकिन गैस और पेट फूलने से बचने के लिए नीचे लिखे उपाय को करें
एक कप गुनगुना पानी लें। थोड़ा सा नींबू का रस डालें, उसमें बहुत थोड़ी मात्रा में हींग मिलाएं, अब एक चुटकी काला नमक डालें (अगर उच्च रक्तचाप की समस्या है) तो नमक ना डालें। अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें। इससे गैस की समस्या से राहत मिलेगी ध्यान रखें हींग की मात्रा अधिक ना रखें।
हींग के संभावित पारंपरिक उपयोग
हींग का पारंपरिक रूप से भोजन में स्वाद और सुगंध के लिए, पाचन संबंधी समस्याओं में तथा पेट में भारीपन महसूस होने पर, और गैस या पेट फूलने जैसी सामान्य परेशानी में इस्तेमाल किया जाता है।
गैस और पेट फूलने से बचने के लिए और अन्य उपाय क्या करें?
सिर्फ किसी एक घरेलू उपाय पर निर्भर रहने के बजाय रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना भी जरूरी है।
1. भोजन धीरे-धीरे खाएं
बहुत तेजी से खाना खाने पर हवा निगलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए।
2. बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन न करें या कम करें
अधिक तला-भुना या बहुत भारी भोजन कुछ लोगों के पेट में गैस की समस्या बढ़ा सकता है।
3. पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सामान्य पाचन और शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
4. भोजन के बाद थोड़ी गतिविधि करें
भोजन के बाद लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय हल्की वॉकिंग करना रोजमर्रा की स्वस्थ आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।
5. अपने ट्रिगर फूड को पहचानें
अगर किसी विशेष भोजन के बाद बार-बार गैस या पेट फूलता है, तो उस भोजन और लक्षणों के बीच संबंध पर ध्यान दें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अब प्रश्न उठता है कि क्या हींग का अधिक सेवन करना चाहिए?
नहीं। किसी भी मसाले या घरेलू सामग्री का अधिक सेवन जरूरी नहीं कि अधिक लाभ दे। हींग की मात्रा बहुत अधिक होने पर कुछ लोगों को पेट में जलन या अन्य असहजता महसूस हो सकती है। इसलिए सामान्य भोजन में सीमित मात्रा का इस्तेमाल करना बेहतर है।
क्या पेट के गैस में हींग का उपयोग किया जा सकता है?
हाँ हींग का उपयोग गैस और पाचन संबंधी असहजता के लिए पारंपरिक घरेलू देखभाल में किया जाता है। इसे सीमित मात्रा में भोजन मे इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या हींग का पानी गैस के लिए लिया जाता है?
हाँ कुछ लोग पारंपरिक घरेलू तरीके के रूप में बहुत थोड़ी मात्रा में हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर लेते हैं। इसे किसी बीमारी का निश्चित इलाज नहीं माना जाना चाहिए।
गैस में कितनी हींग लेनी चाहिए?
हींग की मात्रा बहुत कम होनी चाहिए। कोई निश्चित चिकित्सीय मात्रा स्वयं तय करने के बजाय, विशेषकर बच्चों, गर्भावस्था या बीमारी की स्थिति में स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।
क्या रोज हींग का पानी पीना चाहिए?
हर व्यक्ति के लिए रोज हींग का पानी लेना जरूरी नहीं है। सामान्य भोजन में सीमित मात्रा में हींग का इस्तेमाल अलग बात है। लगातार गैस की समस्या हो तो कारण जानना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
क्या पेट फूलने में हींग का उपयोग करने से हमेशा ठीक कर देती है?
नहीं। पेट के गैस में हींग का उपयोग हमेशा ठीक नही है क्योकि गैस के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए हींग को गैस का निश्चित इलाज या गारंटी वाला उपाय नहीं माना जाना चाहिए।
इसे भी पढ़े (Also read this)- पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण व घरेलू उपचार
किन किन लोगों को हींग के इस्तेमाल में सावधानी रखनी चाहिए?
कुछ लोगों को हींग को गैस में इस्तेमाल करने से पहले विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान औरते, छोटे बच्चों तथा जो किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में हो और जो नियमित दवाइयां लेने वाले लोग हैं उन्हें तथा जिसे किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी या संवेदनशीलता होती है ऐसे लोगों को हींग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
और पढ़ें- हींग के 8 फायदे और उपयोग
अगर गैस कभी-कभार होती है तो खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होता है। लेकिन अगर समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय से बनी हुई है, तो इसके पीछे कब्ज, पाचन संबंधी समस्या या अन्य कारण भी हो सकते हैं।
जरूरी सूचना: हमारी वेबसाइट स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करती है परंतु पेट के गैस में हींग का उपयोग पारंपरिक तरीका, फायदे और सावधानियां ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।