4.8/5 - (5 votes)

GK Health Quiz in Hindi: किस फल में ज़हर पाया जाता है?

सेब को हम हमेशा सेहत का राजा मानते आए हैं कुछ लोग यह जानना चाहते हैं की किस फल में ज़हर पाया जाता है?(kis phal me jahar paya jata hai)  कहा जाता है- “An Apple a Day Keeps the Doctor Away” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी सेब का एक हिस्सा ज़हर भी बन सकता है?

यह सच सुनकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन विज्ञान इसकी पुष्टि करता है। आज हम बात करेंगे सिर्फ सेब की, सेब में कहाँ ज़हर होता है? और यह कितना खतरनाक है, और इससे कैसे सुरक्षित रहें।

GK Health Quiz in Hindi: किस फल में ज़हर पाया जाता है?

सेब में ज़हर कहाँ पाया जाता है?

सेब का फल (गूदा) बिल्कुल सुरक्षित और फायदेमंद होता है। लेकिन सेब के बीज (Seeds) में एक जहरीला तत्व पाया जाता है, जिसे अमाइग्डालिन (Amygdalin) कहा जाता है सेब से जुड़ा छुपा हुआ सच जो 99% लोग नहीं जानते हैं। जब यह तत्व शरीर में जाता है, तो यह टूटकर हाइड्रोजन साइनाइड (Hydrogen Cyanide) बनाता है जो एक धीमा ज़हर माना जाता है।

इसे भी पढ़े (Also read this)- केवल 21 दिनों में पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के १४ सरल उपाय

सेब के बीज कितने खतरनाक हो सकते हैं?

1–2 बीज गलती से निगल जाएँ कोई नुकसान नहीं लेकिन अगर कई बीज चबाकर खाए जाएँ तो सिर दर्द, चक्कर, उल्टी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। और बच्चों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है

क्या रोज सेब खाने से ज़हर हो सकता है?

जी बिल्कुल नहीं क्योंकि हम आमतौर पर बीज चबाते नहीं, पूरा सेब खाने में इतनी मात्रा नहीं होती कि ज़हर बने समस्या तब होती है, जब कोई जानबूझकर सेब के बीज पीसकर या चबाकर खाए।

बच्चों को सेब देते समय क्या ध्यान रखें?

छोटे बच्चों को सेब देते समय बीज निकाल दें, कटा हुआ सेब दें, जूस बनाते समय बीज हटा दें, यह छोटी सावधानी बड़े खतरे से बचा सकती है।

इसे भी पढ़े (Also read this)- सुबह बासी मुंह पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

सेब के फायदे (जब सही तरीके से खाया जाए)

पाचन तंत्र मजबूत करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, वजन घटाने में मदद इम्यूनिटी बढ़ाता है। यानी सेब अच्छा है, बस बीज नहीं खाने चाहिए।

निष्कर्ष- सेब एक सेहतमंद फल है लेकिन इसके बीजों में ज़हर (Amygdalin) पाया जाता है सही तरीके से खाने पर कोई खतरा नहीं है जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। क्या आपको यह जानकारी पहले पता थी? ऐसे और छुपे हुए स्वास्थ्य सच जानने के लिए पोस्ट को शेयर जरूर करें।

Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी शैक्षिक और सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। यदि आपको किसी फल या खाद्य पदार्थ से एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो योग्य डॉक्टर से परामर्श लें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
अगर इस तरह खा लिए इस पत्ते को बालो से लेकर वजन तक होंगी सभी समस्याएं होंगी दूर । Amrud – किस वक्त करें अमरूद का सेवन? सर्दी खांसी से लेकर सिर दर्द की समस्या होगी दूर अगर सर्दियों मे इस तरह खा लिया अदरक ये 7 लोग भूल कर भी ना करें आंवले का सेवन नहीं तो पढ़ सकता है सेहत पर बुरा असर पीले दांत चमकेंगे इन 10 घरेलू नुस्खो से चमक जायेगी बत्तीसी त्वचा से लेकर पाचन तंत्र होगा मजबूत इस फल को खाने से